Saturday, March 7, 2026
Home Slider वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा बांग्लादेश ने वनडे शृंखला जीती

वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा बांग्लादेश ने वनडे शृंखला जीती

by Khel Dhaba
0 comment

जॉर्जटाउन। टेस्ट और टी20 सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला जीत ली।

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा और 35 ओवर में 108 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद 21 ओवर से भी कम में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बांग्लादेश ने दो वनडे छह और नौ विकेट से जीते। यह द्विक्षीय शृंखला में उसकी लगातार पांचवीं जीत है। आखिरी वनडे और टूर मैच शनिवार को यहीं पर होगा। वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी। मेहदी हसन मिराज ने 29 रन देकर चार विकेट लिये।

बांग्लादेश के लिए तामिम इकबाल ने 62 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाये जबकि लिटन दास 27 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें छह चौके शामिल थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights