Thursday, February 26, 2026
Home Slider आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के कप्तान

आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के कप्तान

अंडर-19 वर्ल्ड कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम की कमान

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई, 27 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आयुष म्हात्रे भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। अंडर-19 विश्व कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिंबाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा।

हालांकि कलाई में चोट के कारण आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि आरोन जॉर्ज उपकप्तान होंगे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के मुकाबले 3, 5 और 7 जनवरी को बेनोनी में खेले जाएंगे। इस दौरे को अंडर-19 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

बीसीसीआई के अनुसार आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा अपनी चोट के इलाज और प्रबंधन के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे, जिसके बाद वे विश्व कप से पहले टीम से जुड़ेंगे।

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। इसके बाद सुपर सिक्स, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।

पांच बार की चैंपियन भारत (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) को ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका के साथ रखा गया है।
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में अमेरिका के खिलाफ करेगी।

टीम संयोजन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights