Monday, March 2, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय Australia open tennis : सिटसिपास, कोलिंस और स्वियातेक सेमीफाइनल में

Australia open tennis : सिटसिपास, कोलिंस और स्वियातेक सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। स्टेफनोस सिटसिपास ने ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रखते हुए 11वीं रैंकिंग वाले यानिक सिनेर को 6-3, 6-4, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सिटसिपास का ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में रिकॉर्ड 5-0 का है लेकिन सेमीफाइनल में वह सिर्फ एक बार जीते हैं।

अब उनका सामना दानिल मेदवेदेव या फेलिक्स आगर एलियास्सिमे से होगा।

वहीं तेज गर्मी में हुए मुकाबले में इगा स्वियातेक ने 36 वर्ष की केइया कानेपी को 4-6, 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना डेनियेले कोलिंस से होगा। कोलिंस ने 36 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गए मैच में एलिजे कोर्नेट को 7-5, 6-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights