Monday, March 2, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स पटना के पाटिलपुत्र खेल परिसर में एथलेटिक्स का विशेष ट्रेनिंग कैंप, भाग लेंगे पांच राज्यों के एथलीट

पटना के पाटिलपुत्र खेल परिसर में एथलेटिक्स का विशेष ट्रेनिंग कैंप, भाग लेंगे पांच राज्यों के एथलीट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में 20 जून से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा आरईसी लिमिटेड के सहयोग से 18वें निडजैम में चुने गए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का दो सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बिहार, बंगाल, आसाम, झारखंड और ओड़िशा सहित 5 राज्यों के 200 खिलाड़ी और 12 राष्ट्रीय प्रशिक्षक इस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। 20 जून से 5 जुलाई 2023 तक यह प्रशिक्षण शिविर चलेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि 9 फरवरी से 12 फरवरी तक पटना में ही विश्व की सबसे बड़ी बुनियादी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 18 वें निडजैम का सफल आयोजन हुआ था। इस प्रतियोगिता में देश के 600 जिलों से लगभग 7000 से भी ज्यादा खिलाड़ी और 1500 से ज्यादा प्रशिक्षक और प्रबंधक हिस्सा लिए थे। प्रतियोगिता के अंत में प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर करीब 1000 खिलाड़ियों का चयन उन्हें ओलंपिक खेलों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से हुआ था। इसमें बिहार के भी 63 लड़के लड़कियों का चयन हुआ था। आगे श्री शंकरण ने कहा कि उन्हीं चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 20 जून से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की देख रेख में पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के 12 राष्ट्रीय प्रशिक्षक इन 200 खिलाड़ियों को दो सप्ताह तक प्रशिक्षित करेंगे। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिहार में होना बिहार के लिए वाकई गर्व की बात है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज राज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में आने वाले 200 खिलाड़ियों और 12 प्रशिक्षकों के रहने, खाने से लेकर प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों की समुचित व्यवस्था बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा की जा रही है। बिहार में उपलब्ध प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा और व्यवस्था के साथ साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुशल संचालन के कारण ही आज राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन नियमित रूप से पटना, बिहार में हो रहा है और यह बिहार के खिलाड़ियों के साथ साथ राज्य को भी गौरवान्वित करने वाला है।

बिहार में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय तथा अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि प्रशिक्षण के लिए हर संभव सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि बेहतर प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी बिहार से वापस लौट सकें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights