Thursday, January 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट Atal Bihari Vajpayee Women’s Cricket Tournament 20 दिसंबर से, कार्यक्रम घोषित

Atal Bihari Vajpayee Women’s Cricket Tournament 20 दिसंबर से, कार्यक्रम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment
Atal Bihari Vajpayee Women's Cricket Tournament

पटना। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित 06 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन कल सुबह 9 बजे मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जाएगा।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित 06 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप (20 दिसंबर से 25 दिसंबर) का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को 20 दिसंबर को प्रातः 09 बजे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा किया जाएगा। उक्त अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ की मधु शर्मा, नीरज राठौर, संजय सिंह, संतोष झा सहित पटना जिला क्रिकेट संघ के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

श्री राजू ने बताया कि उद्घाटन मैच बिहार रेड वनाम बिहार ब्लू के बीच खेला जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप 2022 के कार्यक्रम घोषित:
20 दिसंबर
1. बिहार रेड बनाम बिहार ब्लू – 8.30 बजे प्रात: मोइनुल हक़ स्टेडियम
2. बिहार ईस्ट बनाम बिहार नार्थ -11:30 बजे प्रात: मोइनुल हक़ स्टेडियम
21 दिसंबर
1. बिहार रेड बनाम बिहार ग्रीन -8:30 बजे प्रात: क्रिकेट एकेडेमी ऑफ बिहार
2.बिहार ब्लू बनाम बिहार ऑरेंज -11:30 बजे प्रात: क्रिकेट एकेडेमी ऑफ बिहार
3. बिहार ईस्ट बनाम बिहार साउथ -8.30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
4. बिहार वेस्ट बनाम बिहार नार्थ -11:30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
22 दिसंबर
1. बिहार ऑरेंज बनाम बिहार रेड- 8.30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
2. बिहार ब्लू बनाम बिहार ग्रीन – 11:30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
3. बिहार ईस्ट बनाम बिहार वेस्ट – 8:30 बजे प्रात: क्रिकेट एकेडेमी ऑफ बिहार
4. बिहार नार्थ बनाम बिहार साउथ -11:30 बजे प्रात: क्रिकेट एकेडेमी ऑफ बिहार
23 दिसम्बर
1. बिहार ऑरेंज बनाम बिहार ग्रीन -8.30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
2. बिहार साउथ बनाम बिहार वेस्ट -11:30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
24
1.विजेता पूल ए बनाम रनर पूल बी – 8.30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
2. विजेता पूल बी बनाम रनर पूल ए -11:30 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम
25 दिसम्बर
फाइनल -10 .00 बजे प्रात: मोइनुल हक स्टेडियम

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights