29 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

रॉलर स्केटिंग में आर्यन और मरीना ने जीते गोल्ड

HIGHLIGHTS
हज भवन के पास आयोजित हुई प्रतियोगिता
उद्योग मंत्री श्याम रजक ने किया उद्घाटन
छह आयु वर्ग में आयोजित हुई स्पर्धाएं
पटना। हार्डिंग रोड (हज भवन) के समीप रोड़ पर रविवार को आयोजित हुई अंतर जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का पुरूष व महिला वर्ग का स्वर्ण पदक क्रमश: आर्यन केशरी और मरीना ने जीता।

रॉलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ पटना द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्धाटन बिहार सरकार के उद्योग विभाग के मंत्री श्याम रजक ने किया। सभी का स्वागत आयोजन सचिव उत्तम कुमार केशरी ने और धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी श्रीमोद पाठक ने किया। संचालन विकास कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता के चीफ रेफरी अमरेन्द्र कुमार और उप मुख्य रेफरी राकेश कुमार ने इवेंट का संचालन अपनी देखरेख में तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में किया।

इस प्रतियोगिता में छह आयु वर्ग की स्पर्धाएं हुई। प्रतियोगिता समाप्ति उपरांत सभी पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मीडिया प्रभारी श्रीमोद पाठक के अनुसार सभी वर्गो के टेना सिटी, इनलाइंस और क्वायड स्पर्धा के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार है।

(छह से नौ वर्ष)- विदुषी सिंह, ऐश्वर्या केशरी, सान्वी चौहान, इशिता, इकमिता, कीर्ति, शांति, अक्षरा प्रिया,कारया कश्यप, विवान नंद, रिर्या भल्ला, रिद्दिमान, रूद्र प्रताप सिंह, प्रांजल।
(नौ से 12 वर्ष) अनुष्का, शैली, दर्शिता, जाहन्वी, प्रत्यशा, समीक्षा, अशमी भारती, अहाना, अनिका, मो. अफजल, मो. अरसद, स्पर्श गोयनका, स्वास्तिका, तेजस्वी, देवांजन चौधरी, पलास कश्यप।
(12 से 16 वर्ष) अमरेन्द्र, रिद्दा कैफी, श्रेय, शौर्य, राधा, मरिना, अनामिका, शिवम, आयुष कुमार।

सीनियर ग्रुप महिला व पुरूष के स्वर्ण रजत और कांस्य पदक विजेता के नाम इस प्रकार है
पुरूष- आर्यन केसरी, चन्द्रकांत और लक्ष्मी कुमार आर्य।
महिला- मरिना, नेहा सुहेल और अर्पणा कुमारी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights