पटना। वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी में कोच संतोष कुमार से क्रिकेट के गुर सीखने वाले आर्या बोथरा ने पढ़ाई में अव्वल आये हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में आर्या बोथरा 97.2 प्रतिशत अंक लाकर डीपीएस स्कूल, पटना के टॉपर बने है। आर्या बोथरा की इस उपलब्धि पर एकेडमी के कोच संतोष कुमार, पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष सिन्हा, दीपक कुमार, मनीष कुमार, कोच राहुल जी, खिलाड़ी विराट, अमित, जया, सूरज, आर्या, बंटी, प्रकाश समेत सभी खिलाड़ियों ने बधाई दी है और आगे की भविष्य की शुभकामना दी है।
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।