मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट लीग की लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहला मैच क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर अंडर -14 बनाम बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी जूनियर के बीच 27 तारिख को एलएस कॉलेज के खेल मैदान में खेला जाएगा। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव उदय शंकर शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि लीग के सफल संचालन के लिए अरविंद कुमार उर्फ मिंटू को संयोजक बनाया गया है।
इस प्रतियोगिता में कुल 7 टीमें हिस्सा लेगी जिसमें पूल A में तीन तथा पूल बी में 4 टीमें शिरकत करेगी।
पूल A में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी, क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर U 14, एवं बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी जूनियर को रखा गया है वही पूल बी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी, बिहार स्टेट T-20 क्रिकेट एकेडमी किड्स, डायमंड क्रिकेट क्लब,एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी 14 को रखा गया है।
कार्यक्रम इस प्रकार है-
1) क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर अंडर14 बनाम बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी जूनियर- 27/ 12/2020
2) बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी किड्स बनाम डायमंड क्रिकेट क्लब-28/12/2020
3) दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी जूनियर- 29 /12/2020
4) बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी किड्स बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अंडर 14 -30/12/2020
5) दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर अंडर 14 – 31/12/2020
6) बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी बनाम बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी किड्स- 2/1/2021
7) डायमंड क्रिकेट क्लब बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अंडर 14 – 3/1/2021
8) बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी बनाम डायमंड क्रिकेट क्लब – 4/1/2021
9) बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अंडर 14- 5/1/2021