अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ द्वारा तीन ट्रायल मैचों के आधार पर बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अरवल जिले की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा करते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुश्री योशिता पटवर्धन ने कहा कि हमारी टीम बिहार के किसी भी टीम को परास्त करने में सक्षम है।
12 तारीख को पहला मुकाबला रणजी खिलाड़ियों से सुसज्जित पटना की टीम के साथ होगी। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष सूरज केसरी, संयुक्त सचिव रुपेश रंजन, कोषाध्यक्ष विकास कुमार ने टीम के खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामना दी है।
टीम इस प्रकार है:-
1. अश्वनी कुमार
2. राहुल कुमार
3. प्रवीण कुमार सिंह
4. जैन काजमी
5. सुमित राज
6. आयुष राज
7. ऋषभ राज
8. शिखर शिवम
9. वेदांत यादव
10. वंशीधर कुमार (कप्तान)
11. हामिद राजा
12. जितेंद्र कुमार (उप कप्तान)
13. साहिन अकबर
14. हिमांशु कुमार
15. मनमोहन
पांच खिलाड़ियों अलबेला अलबेला कुमार, वंशीधर द्विवेदी, सौरव सुमन, रितिक रंजन एवं आशुतोष कुमार को स्टैंड बाई में रखा गया है।







