Friday, February 27, 2026
Home बिहारअन्य राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अर्निश खेल की बिहार टीम रवाना

राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अर्निश खेल की बिहार टीम रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में होने वाली अर्निश नेशनल चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले अर्निश एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष भारती सिंहा,सचिव भोला कुमार थापा एवं कोषाध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में अर्निश एसोसिएशन ऑफ बिहार के बच्चों की हौसला अफजाई की गई।

आपको बता दें कि आगामी 10 नवंबर से 12 नवंबर तक होने वाले इस चैंपियनशिप में पूरे देश के कई राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेने आ रहे हैं। वहीं बिहार से अर्निश एसोसिएशन ऑफ बिहार के कुल 8 बच्चों को चयनित किया गया है। जिसमें दो लड़की और 6 लड़के का ग्रुप है। वहीं इस मौके पर अर्निश एसोसिएशन ऑफ बिहार के जनरल सेक्रेटरी भोला थापा ने कहा कि हमारे बच्चों में एक अलग ही हौसला इस बार देखने को मिल रहा है और हमारे पूरे बच्चे इस बार बिहार के लिए गोल्ड मेडल लेकर जरूर आएंगे।

खिलाडियों के नाम
1. अंबिका राणा
2. अंशु
3. सूरज कुमार शर्मा
4. श्रेयांस भारती
5. आकाश कुमार
6. सिद्धांत कुमार
7. अनिकेत राज
8. अमन पुष्पराज

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights