बेतिया। पश्चिमी चंपारण क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में अर्जुन क्रिकेट क्लब ने भारत क्रिकेट क्लब को 122 रनों से पराजित किया।
भारत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अर्जुन क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाये। फजल शाह ने 82, अभिषेक ने 31, दिव्यांशु 22, आदित्या सिंह ने 22 रन बनाये। रिंकु वर्मा ने 41 रन देकर 3, सूर्या मोहन ने 47 रन देकर दो, संजय यादव ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में भारत क्रिकेट क्लब की टीम 66 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश कुमार ने 15, संजय यादव ने 15, रोहन कुमार ने 13 रन बनाये। प्रभु पटेल ने 5, सुमित ने 4, अभिषेक राय ने 1 विकेट चटकाये। फजल शाह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।