Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग : रोमांचक मुकाबले में एमएससीसी 3 रन से जीता

अररिया क्रिकेट लीग : रोमांचक मुकाबले में एमएससीसी 3 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन क्रिकेट लीग का 21वां मैच मिडिल स्कूल क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और इंडस स्पोटिंग क्लब अररिया के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 35-35 ओवरों के मैच में टॉस एमएससीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

एमएससीसी ने बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर पर 120 रन बनाए। एमएससीसी के बल्लेबाज सात्विक ने 33 रन, बजरंगी ने 16 रन, प्रशांत ने 15 रन बनाए। इंडस के सरवन ने 3, कर्ण और शिवम ने 2-2 विकेट लिये।

दूसरी पारी खेलने उतरी इंडस के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की परन्तु अपनी टीम को हार से न बचा सके और 29 ओवर में अपने सभी विकेट गंवा कर पर 117 रन ही बना सकी। इंडस के बल्लेबाज अमन राज ने 33 रन, सरवन ने 29 रन, गौरव झा ने 16 रन बनाए। एमएससीसी के राजा, बजरंगी और कुश ने 2-2 विकेट चटकाए। मैच के अंपायर अनामी शंकर और सुदर्शन झा थे स्कोरिंग तन्मय ने किया। इस अवसर पर आनन्द मोहन, विवेक प्रकाश, अमित सेनगुप्ता, गोपाल झा, तनवीर आलम, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे। कल का मैच एंबीशन क्रिकेट क्लब जोकीहाट और अररिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights