पटना। राजधानी के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे कृष्णा मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने राइजिंग स्टार इलेवन को छह विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के हर्ष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस मैच में टॉस राइजिंग स्टार इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाये। जवाब में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने 13 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
राइजिंग स्टार इलेवन : 30 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन, अनुपम 53 रन, अर्णव नाबाद 22 रन, आकाश 16 रन, दीपक 3/20, हर्षित 3/36, गौतम 1/22
अंशुल क्रिकेट एकेडमी : 13 ओवर में चार विकेट पर 145 रन, हर्ष नाबाद 48 रन, अनमोल 40रन, साहिल 29 रन, अंकित 3/16, सूरज 1/10
कल का मैच
बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना





- बिहार को खेलों में बड़ी सौगात, राजगीर में खुलेगा इस गेम का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

- मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग में रैंबो क्लब की शानदार जीत

- पटना सीनियर क्रिकेट लीग में ईआरसीसी और एलायंस सीसी की शानदार जीत

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सीमांचल जोन से कटिहार अंतिम 8 में

- बेगूसराय बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज जीता

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को हराया

- भोजपुर बीसीए सीनिर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में
