पटना, 31 दिसंबर। अंश (नाबाद 151 रन) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत एसएमएससी ने आरसीसी हरिकेन के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की।
स्थानीय बंका घाट मैदान पर खेले गए इस मैच में अंश ने 112 गेंदों पर नाबाद 151 रन बनाए, जिसमें 25 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीसी हरिकेन की टीम 34.4 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
आरसीसी हरिकेन की ओर से अमन कुमार ने 65 गेंदों पर 78 रन (11 चौके) की अहम पारी खेली, जबकि उत्कर्ष कुमार ने 46 रन बनाए। गेंदबाज़ी में एसएमएससी के रणवीर कुमार ने 3 विकेट झटके, वहीं अंशु कुमार और मोहम्मद कासिम ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएमएससी की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन असली आकर्षण रहे अंश, जिन्होंने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार बल्लेबाज़ी की। अंश ने 112 गेंदों पर नाबाद 151 रन बनाए, जिसमें 25 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनके साथ उत्कर्ष यादव ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को 31.1 ओवर में 277/5 तक पहुंचाया और जीत सुनिश्चित की। इसके अलावा आयुष राज औरघ तपेश्वर ने 16 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 61 रन बने।
आरसीसी हरिकेन की ओर से गेंदबाज़ी में अमन कुमार ने 2 विकेट लिए, लेकिन अंश की शानदार पारी के सामने गेंदबाज़ी असरदार साबित नहीं हो सकी।