32 C
Patna
Tuesday, October 22, 2024

4th National Open U-23 Athletics के 10000 मीटर दौड़ का स्वर्ण आंचल व पुनीत को

पटना, 28 सितंबर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की मेजबानी में स्थानीय पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार से शुरू चौथी नेशनल ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप महिला वर्ग का स्वर्ण पदक यूपी की आंचल जायसवाल जबकि पुरुष वर्ग का स्वर्ण हरियाणा के पुनीत यादव ने जीता।

पुरुष वर्ग में पुनीत यादव ने यह दूरी 30 मिनट 10.96 सेकेंड में तय की। हरियाणा के ही अंकित देशवाल ने 30 मिनट 21.71 सेकेंड समय निकाल कर रजत पदक जबकि उत्तरप्रदेश के मनीष राजपूत 30 मिनट 24.12 सेकेंड निकाल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिलाओं के 10, 000 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक उत्तरप्रदेश की आंचल जायसवाल ने 36 मिनट 25.12 सेकेंड समय निकाल कर जीता। चंडीगढ़ की स्वाति पाल ने 36 मिनट 27.72 सेकेंड निकाल कर इस स्पर्धा का रजत पदक जबकि यूपी की बेबी ने 36 मिनट 28.62 सेकेंड निकाल कर कांस्य पदक अपने राज्य की झोली में डाला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights