Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली क्रिकेट लीग में अमित का गेंदबाजी में ‘चौका’, सराय की टीम जीती

वैशाली क्रिकेट लीग में अमित का गेंदबाजी में ‘चौका’, सराय की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में सराय क्रिकेट क्लब ने रुद्रा क्रिकेट क्लब को 8 विकेट हराया।

सराय क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मैच की पहली ही गेंद पर रुद्रा के बल्लेबाज नायर रन आउट हो गए। उसके बाद विक्रम और उत्कर्ष का विकेट जल्द ही गिर गया। हसमुख (48) और नफ़ेज (32) सहित निचले क्रम में दीपक के ताबड़तोड़ 22 से टीम का स्कोर निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 163 रन पहुंचा। अमित ने 4, विकास,अमरजीत, परांजन ने एक-एक विकेट लिये।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय क्रिकेट क्लब की ओर से प्रांजन ने ताबड़तोड़ 17 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद सुबोध ने 57, आदित्य ने नाबाद 35 और कन्हाई ने नाबाद 10 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को आसान से जीत दिला दी। राजमोहन और दीपक को 1-1 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सराय के गेंदबाज अमित को मिला।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights