Home बिहारक्रिकेट कटिहार क्रिकेट लीग में न्यू इंडिया के अमित का पंजा

कटिहार क्रिकेट लीग में न्यू इंडिया के अमित का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में न्यू इंडिया ने शांती भारती क्रिकेट क्लब को 17 रनों से हरा कर 2 अंक प्राप्त किये।

न्यू इंडिया के कप्तान विशाल यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते करते हुए न्यू इंडिया ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट 202 रन बनाये। दिगंबर यादव ने नाबाद 64 रन, विशाल जूनियर ने 27, पंकज पोद्दार ने 21 रन बनाये। ऋतिक गुप्ता ने 22 रन देकर 3, दयानन्द साहनी ने 25 रन देकर 2, शुभम कुमार ने 30 रन देकर 2, अंकित कुमार ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शांति भारती की टीम 185 रनों पर सिमट गई। ऋतिक गुप्ता ने 46, प्रियेश कुमार ने 31, मो.साहिल ने 25 रन व साहिल कुमार ने 22 रन बनाये।

अमित यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 5, आमेर सिंह ने 35 रन देकर 2, आनंद कुमार ने 41 रन देकर 2 जबकि दिलीप यादव ने एक विकेट चटकाये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के अमित यादव को उनके 5 विकेट के लिए दिया गया।  मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक जायसवाल और अजित सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर थे दीपक पोद्दार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच एलायंस क्रिकेट अकादेमी बनाम डायमंड इलेवन गेड़ाबाड़ी के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights