Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट पेसू के पीयूष कुमार सिंह का हरफनमौला प्रदर्शन

पेसू के पीयूष कुमार सिंह का हरफनमौला प्रदर्शन

Patna District Senior Division Cricket League में पेसू ने पंचशील को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 मई। पेसू के पीयूष कुमार सिंह पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शतक बनाने से चूक गए पर टीम नहीं चूकी और पंचशील सीसी को पांच विकेट से पराजित किया। शतक से चूके पीयूष कुमार सिंह ने गेंदबाजी में कमाल किया और तीन विकेट चटकाये।

 

जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस पेसू ने जीता और पंचशील सीसी को बैटिंग का न्योता दिया। पंचशील सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए लक्ष्य के 68 रन की मदद से 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाये। संदीप कुमार ने 34 रन की पारी खेली। पेसू की ओर से राहुल राठौर ने 4 जबकि पीयूष कुमार सिंह ने 3 विकेट चटकाये।

 

जवाब में पेसू ने 34 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। पीयूष कुमार सिंह ने 54 गेंद में नौ चौका व 7 छक्का की मदद से 92 रन बनाये। संदीप कुमार ने 2 विकेट चटकाये। विजेता टीम के पीयूष कुमार सिंह (92 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

पंचशील सीसी : 38.2 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट लक्ष्य 68,बिट्टू कुमार 30, संदीप कुमार 34, आदित्य कुमार 13, अतिरिक्त 13, शुभम 1/18, हर्ष राज 1/35, राहुल राठौर 4/52, पीयूष कुमार सिंह 3/28, धीरज कुमार 1/31

पेसू : 34 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन, पीयूष कुमार सिंह 92,राजेश कुमार सिन्हा 21,आकाश 24, सुधांशु कुमार 18, अतिरिक्त 17, शिवम 2/48, आदित्य कुमार 1/24, संदीप कुमार 2/25

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights