Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारअन्य आल इंडिया सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग तथा बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट : दूसरे दिन 10 खिलाडिय़ों ने गोल्ड जीते

आल इंडिया सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग तथा बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट : दूसरे दिन 10 खिलाडिय़ों ने गोल्ड जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स काम्प्लेक्स कंकड़बाग के ंइंडोर हाल में आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विस वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग तथा बेस्ट फिजिक टूर्नामेंट के दूसरे दिन 10 खिलाडिय़ों ने गोल्डन भार उठाये। राजेश मित्तल (राजस्थान), अमित शर्मा (जयपुर), मनस्वरू फ (हरियाणा), फिरोज युनूस खान (कानपुर) ने अपने-अपने भार वर्ग मेें सर्वाधिक वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीते। मेजबान बिहार के लिए पहला पदक शक्ति सिंह ने कांस्य से दिलाया।

सचिवालय स्पोट्र्स क्लब पटना द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में राजस्थान के राजेश मित्तल ने 81 किलो ग्राम भारवर्ग में स्नैच और जर्क में कुल 277 किलो उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इस वर्ग का रजत दिल्ली के संदीप कुमार ने 209 किला उठाकर जीता। हरियाणा के विजय कुमार (202) को कांस्य मिला।

109 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में बिहार के शक्ति सिंह ने 207 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीतकर मेजबान के खेमे में खुशी ला दी। इस भार वर्ग का स्वर्ण राजस्थान के भुवनेश्वर ने 261 किलो उठाकर जीता। रजत पदक आंध्र प्रदेश के पीबी वीएस किशोर ने 236 किलोग्राम वजर उठाकर जीता।

आज सभी विजेताओं को आयोजन सचिव मिथिलेश मिश्रा आईपीएस ने  पदक प्रदान किया। इस अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के सलाहकार बलराम प्रसाद, सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव विजय कुमार श्रीवास्तव, गृह कारा विभाग के प्रेम कुमार मौजूद थे।

अन्य वर्ग में स्वर्ण, रजत व कांस्य विजेता-89 किग्रा : अमित शर्मा (जयपुर), ओमकार शेखारोतरायी (महाराष्टï्र), रमेश कोटकार (मुंबई)।
96 किग्रा-मनसावरुफ (हरियाणा), धर्मेन्द्र (हरियाणा), मोरेच (यूपी)।
102 किग्रा-सौरभ मेहता (जयपुर), अमित कुमार शर्मा (कानपुर), नीरज कुमार (हरियाणा)।
109 किग्रा-फिरोज यूनुस खान (कानपुर), भगवान सिंह शेखावत (जयपुर), सुशील कुमार गौतम (दिल्ली)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights