पटना, 24 दिसंबर। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया Amateur Kabaddi Federation of Indiaका चुनाव रविवार को दिल्ली में संपन्न होगा और इसी के साथ बहुत दिनों के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था से नई कार्यकारिणी का गठन हो गया।
चुनाव अधिकारी ओपी सैनी द्वारा जारी निर्गत परिणाम के अनुसार बिहार के रामाकांत सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए है।


इस पत्र के अनुसार नई कार्यकारिणी इस प्रकार है
अध्यक्ष-विभोर विनीत जैन।
उपाध्यक्ष-कासनी वीरेश, किशन लाल पंवार, रुकमिणी दत्ताराम काम, एस विजयाराणी, सुनील दत्तारे ठाकरे।
महासचिव : जितेंद्र प्राण सिंह ठाकुर।
कोषाध्यक्ष : रामा कांत सिंह
संयुक्त सचिव : अमनप्रीत सिंह मलाही, दीपक जोशी, जयश्री स्वैन, तुषार पी आरथो, विनय कुमार सिंह।
कार्यकारिणी सदस्य : आलोक कुमार त्रिपाठी, बीसी सुरेश, कल्याणासुंदरम अलगू, प्रदीप यादव,प्रदीप हल्दर, थायूनाजाम मोतीला सिंह, विकास अवाना, यालामंचिली श्रीकांत।


