Saturday, February 28, 2026
Home Slider अहमदाबाद टेस्ट : भारत ने दो दिन में मैच समाप्त कर रचा इतिहास, फाइनल की उम्मीदें कायम

अहमदाबाद टेस्ट : भारत ने दो दिन में मैच समाप्त कर रचा इतिहास, फाइनल की उम्मीदें कायम

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद। भारत ने अपने स्पिनरों अक्षर पटेल और अश्विन के घातक प्रदर्शन से इंग्लैंड को तीसरे डे नाइट टेस्ट मुकाबले में मात्र दो दिन के अंदर धूल चटा कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया।

भारत ने यह मुकाबला गुरुवार को दूसरे दिन 10 विकेट से जीत कर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे दिन दूसरी पारी में 81 रन पर निपटाया, जिसके बाद उसे मैच जीतने के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने बिना कोई विकेट खोए 49 रन बना कर ऐतिहासिक जीत अपने नाम की।

भारतीय टेस्ट इतिहास में संभवत: यह पहला मौका होगा जब उसने दो दिन के अंदर कोई टेस्ट मैच समाप्त किया हो।

भारत को अब इसी मैदान पर होने वाले चौथे और अंतिम मुकाबले को जीतना या ड्रॉ कराना है, जिससे वह इस साल जून में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर होने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपियनयिाप के फाइनल में पहुंच जाएगा।

इस हार के साथ इंग्लैंड विश्व चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गया है। बल्लेबाजों की कब्रगाह बनी अहमदाबाद स्टेडियम की पिच पर दो दिन स्पिनरों का जलवा रहा।

इंग्लैंड ने अपनी पहली में 112 रन बनाए थे, जबकि भारत की पहली 145 रन पर समाप्त हुई। इंग्लैंड की दूसरी पारी 81 रन पर सिमटी और भारत को जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला।

रोहित शर्मा ने नाबाद 25 और शुभमन गिल ने नाबाद 15 रन बना कर भारत को एकतरफा जीत दिला दी।

इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे दोनों स्पिनर, जिन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को समर्पण करने पर मजबूर कर दिया।

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने मैच में कुल 11 विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के हिस्से में सात विकेट आए।

अक्षर ने डे नाइट टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बना डाला, जबकि अश्विन ने दूसरी पारी का तीसरा विकेट लेते ही अपने 400 विकेट पूरे कर लिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights