Wednesday, March 18, 2026
Home Slider पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब विजयी

पश्चिमी चंपारण क्रिकेट लीग में अभिमन्यु क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया। स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज में चल रही पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया ने एलिट क्रिकेट क्लब को 105 रन से हराया।

एलीट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अभिमन्यु क्रिकेट क्लब को बैटिंग करने का आमंत्रण किया। अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाये। आर्यन राज ने 35 गेंद में 35 रन, सिद्धांत श्रीवास्तव 48 गेंद में 26 रन, अक्षय कुमार ने 58 गेंद में 48 रन, मोहन कुमार ने 29 गेंद में 24 रन बनाये।

एलिट क्रिकेट क्लब की ओर कुंदन कुमार ने 7 ओवर में 31 रन देकर 4, शोएब अख्तर और सौरव कुमार ने दो-दो विकेट लिये।

178 रन की पीछा करने उतरी एलिट क्लब की ओर से सौरभ कुमार के 62 गेंद खेलकर 32 रन बनाये। बाकी बल्लेबाज ने दहाई  का एक कड़ा पार नहीं कर पाए। अभिमन्यु कुमार चौरसिया और लोकेश कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने एलिट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज धराशाई हो गए। अभिमन्यु कुमार चौरसिया 7 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिया। लोकेश कुमार ने  6.4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिया। एलिट क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 72 रन पर सिमट गई।

अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने एलिट क्रिकेट क्लब को 105 रन से पराजित किया। जिला क्रिकेट लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच कप्तान अभिमन्यु कुमार चौरसिया रहे जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights