Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट कुसुमराज मनीअम गोल्ड कप क्रिकेट में एसकेपी व स्टेट कोचिंग सेंटर विजयी

कुसुमराज मनीअम गोल्ड कप क्रिकेट में एसकेपी व स्टेट कोचिंग सेंटर विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय जीएस ग्राउंड पर चल रही कुसुमराज मनीअम गोल्ड कप अंडर-17 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैचों में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी और स्टेट कोचिंग सेंटर ने जीत हासिल की।

पहले मैच में एसकेपी ने हैप्पी हाईस्कूल को चार विकेट से हराया। सूरज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में स्टेट कोचिंग सेंटर ने श्रीराम खेल मैदान, दानापुर को 45 रन से मात दी। कुसुमराज मनीअम पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी सतीश कुसुमराज और एडमिन डायरेक्टर दयानंद शर्मा ने विजेता टीम के मंजीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

पहले मैच में हैप्पी हाईस्कूल ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाये। जवाब में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने 24.4 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरे मैच में स्टेट कोचिंग सेंटर ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर मंजीत के नाबाद 119 रन की बदौलत 25 ओवर में 1 विकेट पर 207 रन बनाये। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। इस तरह स्टेट कोचिंग सेंटर ने इस मैच को 45 रन से जीत लिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg

संक्षिप्त स्कोर
हैप्पी हाईस्कूल : 25 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन, अंतरिक्ष 43,वैभव 22, रितिक गोपाल 17, अतिरिक्त 20, सूरज 4/33, रोहित 3/26, अंकित 1/24
एसकेपी क्रिकेट एकेडमी : 24.4 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन, सूरज 80,भास्कर 39, रवि राज 13, अतिरिक्त 10, शिवम 3/35, हरिओम 1/30, रन आउट2

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

दूसरा मैच
स्टेट कोचिंग सेंटर : 25 ओवर में 1 विकेट पर 207 रन, मंजीत नाबाद 119 रन, अयान नाबाद 59 रन, अतिरिक्त 25, करण 1/43
श्रीराम खेल मैदान : 25 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन, सौरभ 32, विनीत 43, अमन 41, अतिरिक्त 6, हर्ष 2/30, रिशु 2/37, अखिल 1/25, रन आउट-3

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights