Tuesday, February 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट Jehanabad District Junior Division Cricket League में सिद्धि विनायक सीसी विजयी

Jehanabad District Junior Division Cricket League में सिद्धि विनायक सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
Jehanabad District Junior Division Cricket League

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जहानाबाद जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग (Jehanabad District Junior Division Cricket League) में सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ने वैष्णवी कंसट्रक्शन को 42 रनो से हराया।

सुबह टॉस जीतकर सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25.1 ओवरों में 182 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब की तरफ से गौरव कुमार ने बेहतरीन अर्धशतक (40 बॉल 79 रन) जड़ा। इनके अलावा सौरव कुमार ने 23 और मोनू राज चौहान ने 14 रनों का योगदान दिया वही वैष्णवी कंसट्रक्शन की तरफ से आयुष पटेल ने 3 और अंकित मिश्र ने 2 विकेट हासिल किए।

183 रनों का पीछा करने उतरी वैष्णवी कंसट्रक्शन 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 140 रन ही बना पाई और मैच 42 रनों से मैच हार गई।

वैष्णवी कंसट्रक्शन की तरफ से रित्विक यादव ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए अपना अर्धशतक (58*) जड़ा। इनके अलावा कुमार शुभम और अंकित मिश्रा ने 18-18 रनों का योगदान दिया।

सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब की तरफ से अनय कुमार ने 3 विकेट हासिल किया। अनय कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य विकास सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights