पटना। वीकेएस इलेवन ने हिन्दुस्तान को हरा कर टी एन मिश्रा स्मृति मीडिया कप का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबला शुरू होने के पहले BCA के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, दैनिक जागरण के जमुई ब्यूरो चीफ और BCA के पूर्व पदाधिकारी संजय सिंह समेत तमाम लोगों स्वर्गीय टीएन मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
टॉस जीतकर हिंदुस्तान ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट 99 रन बनाये। अभिषेक ने 40, चैतन्य ने 38 रन बनाये। अनिकेत ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 और सुरेश मिश्र ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाये।
जबाब में VKS एकादश की टीम ने10 ओवर में 3 खिलाड़ी के नुकसान पर प्रतियोगिता जीत लिया जिसमें उज्ज्वल ने 32 ओर पिंटू ने 22 रन की बेहतरीन पारी खेली। हिन्दुस्तान की ओर से रवि शंकर ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
खिलाड़ियों को BCA के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन जमुआर और पत्रकार संजय सिंह, टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोशिएसन के CEO धीरज कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान धीरज ने प्रभात खबर, हिंदुस्तान के लिए एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट की। इसके अलावा हर मैच के प्लेयर ऑफ द मैच, विजेता और उपविजेता को स्मृति चिन्ह के अलावा ट्रॉफी भी प्रदान की गई।





