Friday, June 5, 2026
Home Slider ब्रेकिंग न्यूज : बीसीसीआई के कूलिंग ऑफ मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

ब्रेकिंग न्यूज : बीसीसीआई के कूलिंग ऑफ मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

by Khel Dhaba
0 comment

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई संविधान में संशोधन की अनुमति दी है, जिसमें राज्य संघ या बीसीसीआई में पदाधिकारी के रूप में एक-एक कार्यकाल के लिए कूलिंग ऑफ अवधि की आवश्यकता में ढील दी गई है। राज्य संघ या बीसीसीआई में लगातार दो कार्यकाल के बाद कूलिंग ऑफ अवधि लागू होगी।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह अपने पद पर बने रह सकेंगे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कूलिंग ऑफ पीरियड को लेकर मंगलवार को नरम रुख दिखाया था। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर BCCI के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह का कार्यकाल 6 साल तक के लिए हो सकता है।

बीसीसीआई के नए ऑफिशियल्स का चुनाव 2019 में हुआ था। इसमें सौरभ गांगुली अध्‍यक्ष, जय शाह सचिव, अरुण धूमल कोषाध्‍यक्ष और जयेश जॉर्ज संयुक्‍त सचिव चुने गए थे। चुनाव के दो महीने बाद ही BCCI ने कूलिंग ऑफ पीरियड को लेकर लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.