Home झारखंडकबड्डी युवा कबड्डी सीरीज-2 : झारखंड में प्लेयर्स का हुआ सेलेक्शन ट्रायल

युवा कबड्डी सीरीज-2 : झारखंड में प्लेयर्स का हुआ सेलेक्शन ट्रायल

by Khel Dhaba
0 comment

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से युवा कबड्डी सीरीज 2 कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शुक्रवार को सेक्टर 8 सामुदायिक क्लब मैदान में किया गया। इस कबड्डी के चयन ट्रायल में राज्य भर के विभिन्न जिला के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस चयन ट्रायल के माध्यम से झारखंड टीम के लिए कुल 16 प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में ऑफिशियल चेन्नई से विकास कुमार, हरियाणा से दिलबाग सिंह, पुणे से संग्राम, केरल से अभिषेक कुमार ने अंडर 23 आयु वर्ग के प्रतिभावान कबड्डी खिलाड़ियों का चयन कियाl

समारोह के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी धनबाद दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस चयन ट्रायल का शुभारंभ किया।

कबड्डी के इस चयन ट्रायल में ऑफिशियल का भी चयन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह ,बोकारो जिला कबड्डी संघ के सचिव गोपाल ठाकुर,राष्ट्रीय कबड्डी कोच तेजनारायण प्रसाद, नवनीत कुमार सोनू समेत अन्य खिलाड़ी शामिल रहेl

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights