Monday, August 4, 2025
Home झारखंडक्रिकेट लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हो गया। सत्र 2022-26 के लिए हुए चुनाव में पंकज कुमार सिंह संघ के अध्यक्ष व अमलेश कुमार सिंह सचिव बनाए गए। वहीं वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता को चुना गया जबकि सतीश कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में जावेद अख्तर तथा प्रकाश कुमार को बनाया गया।

चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे।कमेटी मेंबर के रूप में 6 सदस्यों का मनोनयन किया गया जिसमें प्रदीप कुमार उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, शिव प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, नीरज कुमार सिंह तथा शैलेश कुमार का नाम शामिल है। चयनित संघ के सभी पदाधिकारियों का स्वागत अमरजीत सिंह, आनंद सिंह, दिलीप कुमार, राजदेव प्रसाद लाल, आशीष नाथ शाहदेव समेत कई खिलाड़ी संघ के सदस्य माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम शुरू होने के पहले सर्वप्रथम संयुक्त बिहार झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव बीएन सिंह के आकस्मिक निधन पर संघ के लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संघ के आम सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री सिंह ने बताया कि लातेहार में क्रिकेट की असीम संभावनाएं हैं संघ क्रिकेट के विकास के लिए कार्य कर रही है जहां के खिलाड़ी कुछ वर्ष पूर्व मैट पर क्रिकेट खेलते थे आज लातेहार के खिलाड़ी अपने ग्राउंड में टर्फ विकेट पर क्रिकेट खेलते हैं।

संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने 2018 से लेकर आज तक की क्रिकेट की गतिविधि क्रिकेट चलाने में हो रही समस्या तथा उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि बीते कुछ वर्ष पूर्व लातेहार के खिलाड़ी क्रिकेट सीखने के लिए अन्य बड़े शहर में जाते थे आज लातेहार के खिलाड़ी लातेहार में ही क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।

मौके पर लातेहार के कोच स्कोरर तथा अन्य ऑफिशियल को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित व पुरस्कृत होने वालों में सरवन माली (कोच), समरेश बादल (कोच),प्रभात कुमार यादव (कोच), अंकित गौरव (ऑफिशियल),रोनक दुबे (स्कोरर),साहिल कुमार (ऑफिशियल), आनंद सिंह (ऑफिशियल) शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन अमलेश कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। मौके पर शैलेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, ओंकार नाथ सहाय, मनीष सिंह, सरवन माली, आनंद सिंह, रौनक दुबे, साहिल कुमार, नीतीश कुमार, धीरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार यादव, समरेश बादल, कुमार सानू, आनंद कुमार, अमर कुमार प्रथम,प्रीत कुमार, प्रवीण कुमार, आनंद सिंह, अमरजीत सिंह लाल, आशीष नाथ शाहदेव, दिलीप कुमार, राजदेव प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights