बाढ़। पटना पश्चिमी एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 का उद्घाटन नि: शुल्क फिटनेस क्लब अगवानपुर के क्रीड़ा मैदान बाढ़ में आयोजित किया गया। इस समारोह में लगभग 500 प्रतिभागियों ने शिरकत किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, पूर्व सीआरपीएफ अधिकारी नीरज कुमार (राष्ट्रपति वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित), पूर्व मुखिया मुन्ना कुमार सिंह (अगवानपुर पंचायत), शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंजेश कुमार ने किया।
काफी दिनों के बाद इस तरह का आयोजन बाढ़ की धरती पर आयोजित किया गया जिस कारण यहां के प्रतिभागियों में नया जोश और जुनून देखने को मिला और बढ़ चढ़कर प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावक ने भी भाग लिया। आज भी जो भी सफल प्रतिभागी हुए हैं उनका परिणाम इस प्रकार है
अंडर -14 बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ :
प्रथम स्थान : छोटी कुमारी (संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय बाढ़)
द्वितीय स्थान : अस्मिता कुमारी (संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय बाढ़)
तृतीय स्थान : पुष्प लता कुमारी (एनटीपीसी नोटेडेम एकेडमी बाढ़)
अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़
प्रथम स्थान : गुलशन कुमार (संत जोसेफ कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय प्लस टू)
द्वितीय स्थान : अंशु कुमार (प्रोग्रेसिव स्कूल)
तृतीय स्थान : नैतिक कुमार (नोट्रे डेम ऐकैडमी बाढ़)
अंडर -20 बालक 5000 मीटर दौड़
प्रथम स्थान : मिलन कुमार
द्वितीय स्थान : घनश्याम कुमार
तृतीय स्थान : सूरज कुमार
अंडर 20 बालिका वर्ग 5000 मीटर दौड़
प्रथम स्थान : अनुष्का कुमारी
द्वितीय स्थान : सोनाली कुमारी
तृतीय स्थान : ईशा कुमारी
अंडर -20 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़
प्रथम स्थान : अविनाश कुमार
द्वितीय स्थान : कुणाल कुमार
तृतीय स्थान : दीप नारायण कुमार
अंडर -20 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़
प्रथम स्थान : गुड़िया कुमारी
द्वितीय स्थान : जया कुमारी
तृतीय स्थान : सृष्टि कुमारी
अंडर -14 बालक वर्ग शॉट पुट
प्रथम स्थान : प्रिंस कुमार
द्वितीय स्थान : दिव्यांश गौरव
तृतीय स्थान : अफजल अंजुम
अंडर 16 शॉट पुट बालक वर्ग
प्रथम स्थान : उत्तम कुमार
द्वितीय स्थान : दीपू कुमार
तृतीय स्थान : विनय कुमार
अंडर 20 बालक वर्ग शॉट पुट
प्रथम स्थान : कुणाल कुमार
द्वितीय स्थान : सोनल कुमार
तृतीय स्थान : विकास कुमार
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चंदन कुमार सिंह मेंबर ऐड हॉक कमिटी पटना वेस्ट, प्रमोद कुमार, प्रभात कुमार ओझा अमित कुमार एवं अगवानपुर निशुल्क फिटनेस क्लब के युवा साथियों का भरपूर सहयोग मिला।






