Sunday, May 31, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच कल, दोनों की निगाहें सीरीज पर

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच कल, दोनों की निगाहें सीरीज पर

by Khel Dhaba
0 comment

पिछले मैच में करारी हार का झटका मिलने के बाद भारतीय टीम के रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे मैच में अपनी बल्लेबाजी रणनीति में थोड़ा बदलाव करने की उम्मीद है जिसमें वह अति सतर्क होने के बजाय निर्भीक होकर खेलना चाहेगी।

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने हाल में समाप्त हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान अति आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जिससे काफी हद तक सफलता भी मिली लेकिन जिस तरीके से दूसरे वनडे में टीम ने 247 रन के कम स्कोर के लक्ष्य का पीछा किया, उसे देखकर लगता है कि काफी कुछ किया जा सकता है।

रोहित स्वीकार करेंगे कि वह और अनुभवी शिखर धवन इंग्लैंड के रीस टॉप्ले और डेविड विली की शानदार स्विंग के आगे कुछ रक्षात्मक हो गये। और फिर विराट कोहली की लगातार असफलता से समस्या बढ़ गयी। लेकिन सीनियर सलामी बल्लेबाज शुरू में दो ओवर मेडन जाने दे रहे हैं जो सकारात्मक मानसिकता नहीं दिखाता है।

इसलिये निश्चित रूप से बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव की जरूरत है और लक्ष्य का पीछा करने के लिये मानसिकता में बदलाव करना होगा। ओवल में पहले मैच में तो हालांकि जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लेकर अकेले दम पर टीम को जीत दिलायी थी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शुरू से तेज खेलने का तरीका शानदार रहा और ऐसा नहीं है कि यह 50 ओवर के प्रारूप में काम नहीं कर सकता।

बल्कि इंग्लैंड की स्टार सुसज्जित बल्लेबाजी लाइन अप भी पहले दो मैचों में पूरी तरह से फॉर्म से बाहर दिखा और जिससे लगा कि मेजबान टीम में जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स और लियाम लिविंगस्टोन जैसी काबिलियत के खिलाड़ी पुराने जमाने का वनडे मैच खेल रहे हैं।

ओल्ड ट्रैफर्ड पर सुबह होने वाले इस वनडे में हालांकि बल्लेबाजी चुनौतीपूर्ण होगी जहां गेंद काफी ‘मूव’ करती है और भारत को यहां 2019 में विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार भी ध्यान में रहेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.