पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) पर आगामी 14 जून से चौथी परितोष दयाल अंडर-13 अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सह आयोजन अध्यक्ष अमिकर दयाल ने दी।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के सफल संचालन की जिम्मेवारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी को सौंपी गई है।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg)
आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। मैच नॉक आउट आधार पर 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे। खिलाड़ियों को उम्र सत्यापन के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि उम्र संबंध में आयोजन समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/JK-International-School.jpg)
प्रतियोगिता के दौरान अल्पाहार और शीतल पेय की उत्तम व्यवस्था होगी। इच्छुक टीमें सीएबी ग्राउंड पर मुकेश कुमार से संपर्क कर सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए आप मुकेश कुमार से मोबाइल नंबर 8292832111 और संतोष तिवारी ने मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)