Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच कल

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल मैच कल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग सत्र 2021—22 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इसकी जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि लीग का फाइनल मुकाबला राजधानी पटना के उर्जा स्टेडियम में पेसू बनाम जीएसी के बीच खेला जाएगा। मैच 40 ओवर के खेले जाएंगे। टीम को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। मैच का सफल संचालन अंपायर राजेश कुमार पुट्ट, सुनील कुमार सिंह जबकि अधिकारिक स्कोरर नितेश कुमार के देखरेख में संपन्न् होगा। इस अवसर पर पटना जिला क्रिकेट संघ के सभी अधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights