Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Mahendra Prasad Memorial Cricket में आशा बाबा रेड की टीम जीती

Mahendra Prasad Memorial Cricket में आशा बाबा रेड की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना से सटे एम्स के पास स्थित बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में चल रहे महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में आशा बाबा रेड ने कैमूर क्रिकेट एकेडमी को 47 रन से हराया।
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करे हुए आशा बाबा रेड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाये।

कनिष्क ने 53, करण ने 24 रन बनाये। कैमूर क्रिकेट एकेडमी की ओर से आसिफ ने 2, अभिषेक ने 2 और विकास ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में कैमूर क्रिकेट एकेडमी की टीम 107 रन पर 14वें ओवर में ऑल आउट हो गई। कैमूर की ओर से नीतीश ने 26,रॉबिन ने 22 और अभिषेक ने 13 रन बनाये। आशा बाबा रेड की ओर से राजा ने 3, कनिष्क ने 2 और सचिन ने 1 विकेट चटकाये। कनिष्क को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights