पटना। संजीव हंस (39 रन), विजय प्रकाश मीणा (37 रन) और कुमार गौरव (नाबाद 42 रन) की बेहतरीन बैटिंग के दम ऑफिसर्स इलेवन ने बिहार कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में अपने विजय अभियान की शुरुआत की। ऑफिसर्स इलेवन ने सर्वोदय को पांच विकेट से पराजित किया।
सर्वोदय की बैटिंग
राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम के दुधिया रोशनी में खेले गए मैच में टॉस सर्वोदय ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाये। सर्वोदय की ओर से मेहुल खंडेवाल ने 39 गेंद में पांच चौकों व 2 छक्का की मदद से 50, अमित कुमार ने 10, आकाशदीप ने 11, अभिनव गिरि ने 5, अभिमन्यु कुमार ने 6, अभिजीत पटेल ने 7, आशीष गिरि ने 3, शशि कुमार ने 26, तथागत आनंद ने 7, यशस्वी सिंह और प्रेम सागर ने दो-दो रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने।

आफिसर्स इलेवन की बॉलिंग
ऑफिसर्स इलेवन की ओर से सतीश राय ने 22 रन देकर दो, संजीव हंस ने 24 रन देकर 3, विजय प्रकाश मीणा ने 20 रन देकर 1, लोकेश कुमार सिंह ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
आफिसर्स इलेवन की बैटिंग
जवाब में ऑफिसर्स इलेवन की टीम अच्छी शुरुआत करते हुए 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। संजीव हंस ने 41 गेंद में 3 चौका की मदद से 39, विजय प्रकाश मीणा ने 29 गेंद में 7 चौका की मदद से 37, अशोक कुमार छोटू ने 10,कुमार गौरव ने 23 गेंद में 2 चौका व 3 छक्का की मदद से नाबाद 42, अंशुल कुमार ने 8 रन बनाये।
सर्वोदय की बॉलिंग
सर्वोदय की ओर से आकाश दीप ने 30 रन देकर 3, मेहुल खंडेवाल ने 24 रन देकर 1,शशि कुमार ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
मैच के हीरो
विजेता टीम के कुमार गौरव प्लेयर ऑफ द मैच जबकि सर्वोदय के मेहुल खंडेलवाल बेस्ट बैटर और आकाशदीप बेस्ट बॉलर बने।
मैच के दौरान आयोजन सचिव निशांत, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह , मीडिया संयोजक रुपक कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।




