Monday, March 2, 2026
Home झारखंड Jharkhand Football Association की वार्षिक आम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

Jharkhand Football Association की वार्षिक आम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

झारखंड फुटबॉल संघ की वार्षिक आम बैठक बुधवार को धनबाद स्थित होटल रीत में संपन्न हुई। राज्य के 24 जिला एवं रेलवे के दो यूनिट से आए हुए सचिव व अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से श्री गुलाम रब्बानी को महासचिव एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को अध्यक्ष चुन लिया। कोषाध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज खान, वरीय उपाध्यक्ष मुकुल विनायक चौधरी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सागर उड़ाव, मुस्तफा आजाद, एस सदरूद्दीन अहमद, सुभाष रजक, सहायक सचिव शक्ति कुमार ढाल, अनवर खान चुने गये। इसके अलावे कुलचांद कुजुर, काईफ रब्बानी, अब्दुल कलाम आजाद को कार्यकारिणी सदस्य चुन लिया गया। यह बैठक रिटर्निंग ऑफिसर रिटायर्ड जज एन एम सिन्हा, एआईएफएफ के अबजारवर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रद्युत दत्ता, जेओए के अबजारवर कोषाध्यक्ष एस दुबे की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर धनबाद जिला फुटबॉल संघ की मो फैयाज अहमद ,रवि आनंद, मृदुल बोस, शुभंकर सरकार, कुबेर सिंह, उदय मिश्रा, रांची से आशीष बोस, एंजेलो कुक, प्रधान आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights