पटना। बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी टीम के राज कुमार वर्मा मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतने पर एकेडमी के निदेशक सोनी शेखर समेत एकेडमी प्रबंधन से जुड़े सारे पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टॉफ को बधाई दी है।
उन्होंने कहा यह टूर्नामेंट काफी बड़ा था और इसमें बिहार के सभी अच्छे प्लेयर खेल रहे थे। हमारी एकेडमी के खिलाड़ियों ने खिताब जीत कर एकेडमी का नाम रोशन किया है। पूरी टीम एकजुटता के साथ खेली और खिताब अपनी झोली में डाला।
एकेडमी के हेड व सीनियर क्रिकेटर कुंदन कुमार शर्मा ने टीम की खिताबी जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपना बेस्ट दिया और उसी का परिणाम है की खिताब हमारी एकेडमी के पास है।
उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद एकेडमी के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और आने वाले दिनों में अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही एकेडमी में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का भी इस खिताबी जीत से हौसला अफजाई होगी।





- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए झारखंड महिला फुटबॉल टीम ने किया क्वालिफाई

- कैमूर जिला क्रिकेट लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब जीता

- अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग 7 मार्च से

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : शेखपुरा से हारा नवादा

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : त्रिपुरारी केशव का शतक

- पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में केएनसीसी जीता

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अररिया के अमन का जलवा

- बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : भागलपुर के भानु का हरफनमौला प्रदर्शन
