पटना। जयप्रकाश क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में राजेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता नए रूप में अंडर-14 आयु वर्ग में प्रस्तुत किया जा रहा है।
राजेश मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 1 मई से खेली जायेगी। इसकी जानकारी देते हुए प्रतियोगिता समिति के चेयरमैन डॉ विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि सरदार पटेल फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी इस आयोजन के चीफ ऑफ द मिशन होंगे।
प्रतियोगिता समिति के सचिव आशीष सिन्हा के अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया जायेगा। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
विजेता व उपविजेता को शानदार ट्रॉफी के अतिरिक्त आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। आशीष सिन्हा के अनुसार सारे मैच स्टेट पैनल अंपायर की देखरेख में संपन्न होंगे। विशेष जानकारी के लिए व्यवस्थापक शुभम पांडेय से मोबाइल नंबर 6204892534 पर संपर्क कर सकते हैं।





- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 में नालंदा निनांज जीता
- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : सारण स्ट्राइकर्स विजयी
- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग सीजन-2 : पहले मुकाबले में सीवान टायटंस हारा
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में जमुई की शानदार जीत
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन में जीता सुपौल
- बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में औरंगाबाद जीता
- बीसीए मेंस अंडर-23 ट्रॉफी में सारण विजयी







