पिछले दिनों पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न पटना जिला कराटे चैंपियनशिप 2022 में संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, जेठूली की खिलड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाई। उन्नति राज, शैव्या, आद्या शगुन, अक्षरा खत्री, इर्जा मेहता, संध्या भारती, अनुष्का प्रिया ने स्वर्ण पदक, श्रुति प्रिया, अंशु, यशाश्वी राय, अर्पिता राय, सोनम रॉय ने रजत पदक और जसमीन भारती, अनोखी कुमारी एवम् आर्या नंदनी ने कांस्य पदक जीतकर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई।
स्कूल की प्राचार्या सिस्टर प्राज्ञा के साथ सभी खिलड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। जिन्होंने अपने कराटे प्रैक्टिस के लिए फ्री पेरियड की माँग की और सिस्टर ने स्वीकार कर खिलड़ियों को हसौला बढ़ाई।
इंस्टीच्युट ऑफ मार्शल आर्ट्स दीघा की सलोना अंडर-21 और सीनियर दोनों मुकाबले में स्वर्ण पदक और कृत्यांगना एवं आर्यन ने रजत पदक जीते।