कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार से मान्यता प्राप्त अशोक सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में अशोक सिंह मेमोरियल अंतर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से एक मई तक होने जा रहा है। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन पुष्पराज ने दी।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता लोहिया नगर माउंट कारमेल हाई स्कूल, कंकड़बाग के प्रांगण में होगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11,अंडर-13, अंडर-15 आयु वर्गों का मैच खेला जाएगा।
सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मोमेंटो प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। जिन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेना है वे अमन पुष्पराज से मोबाइल नंबर 7004324756 पर संपर्क कर सकते है।
वहीं इस प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह एवं प्राचार्या शालिनी सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि एलएमसी के स्पोटर्स हैड रूपक कुमार एवं कराटे एसोसिएशन आफ बिहार के तकनीकी सलाहाकार, मैच रेफरी की देखरेख में आयोजित होगा।






- बिहार की वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बंपर जीत

- पूर्वी चंपारण बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईएमसीसी विजयी

- अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइक्लिंग लीग 7 मार्च से

- पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अधिकारी इलेवन, पेसू और राइजिंग स्टार जीते

- क्या फाइनल में अभिषेक शर्मा को बाहर करेगी टीम इंडिया?

- अक्षर पटेल ने कहा-ऐसा लगा जैसे गेंद मेरा पीछा कर रही थी

- टी20 विश्व कप : संजू सैमसन का लक्ष्य फाइनल मैच भी मैच जिताने का लक्ष्य
