Tuesday, June 9, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय English Premier League : मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल से खेला ड्रॉ

English Premier League : मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल से खेला ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल के खिलाफ बेहद रोमांचक मैच को 2-2 से ड्रॉ खेलकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता जीतने की अपनी मजबूत संभावनाएं बरकरार रखी।

लिवरपूल ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की। सिटी को केविन डि ब्रूएन ने पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन डिएगो जोटा ने 13वें मिनट में लिवरपूल को बराबरी दिला दी।

गैब्रियल जीसस ने 37वें मिनट में सिटी को फिर से बढ़त दिलायी लेकिन लिवरपूल सैडियो माने के 46वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी करने में सफल रहा।

लिवरपूल के पास इस मैच में जीत से शीर्ष पर पहुंचने का मौका था लेकिन वह दूसरे स्थान पर बना हुआ है। लिवरपूल के 31 मैचों में 73 जबकि सिटी के इतने ही मैचों में 74 अंक हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.