Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारफुटबॉल राम बाबू स्मृति women’s football tournament सात अप्रैल को पटना में

राम बाबू स्मृति women’s football tournament सात अप्रैल को पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

आगामी 07 अप्रैल को समाजसेवी स्व रामबाबू राय जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा उनकी स्मृति में एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में किया गया है। मुकाबला बिहार एवं झारखंड की टीम के बीच होगा। यह जानकारी मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू ने दी।

इस अवसर पर राजू ने बताया कि महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 07 अप्रैल को संध्या 03 बजे होगा एवं पुरस्कार वितरण समारोह संध्या 05 बजे आयोजित किया जाएगा। श्री राजू ने बताया कि मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह,मंत्री नितिन नवीन, सम्राट चौधरी,पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव,विधायक अरुण कुमार सिन्हा,संजीव चौरसिया सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है,जिसमे संयोजक-राजीव रंजन यादव,सह संयोजक-मनीषा,आनंद सिन्हा,ग्राउंड प्रभारी-संतोष केसरी, विकास सिंह एवं आनंद मिश्रा, व्यवस्था प्रभारी-नीरज यादव,रमेश गुप्ता,सुशील यादव एवं अखिलेश लूलन जी को बनाया गया है। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश यादव,मुकेश पासवान,प्रवक्ता वेणुगोपाल सिन्हा उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.