Wednesday, February 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला क्रिकेट टीम विवाद को सुलझाने में इस बाहुबली सह क्रिकेट प्रशसंक की रही मुख्य भूमिका

पटना जिला क्रिकेट टीम विवाद को सुलझाने में इस बाहुबली सह क्रिकेट प्रशसंक की रही मुख्य भूमिका

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना के क्रिकेट खिलाड़ी हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं इसे लेकर संकट के बादल छाये थे। लग रहा था कि पटना की टीम खेलेगी। कारण था कि पटना की दो टीम घोषित हो चुकी थी। क्रिकेट हित और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर एक व्यक्ति चिंतित वह थे पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन। आबदीन ने पहल की और आखिरकार मामला सुलझा लिया और टीम ने हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

बैठक कराने से लेकर से लेकर दोनों गुटों में सहमति बनाने में बाहुबली व क्रिकेट फैन रहबर आबदीन ने पहल की। रहबर आबदीन की छवि बाहुबली की जरूरी रही है वे क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। पटना और क्रिकेट से भी उनका लगाव काफी पुराना है। फिलहाल वे पटना क्रिकेट एसोसिएशन के एक गुट के उपाध्यक्ष भी हैं।

रहबर आबदीन ने इस पूरे प्रकरण के बारे में बताया कि बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने उनसे संपर्क कर विवाद को दूर कराने की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने पटना क्रिकेट एसोसिएशन के दोनों गुटों की आपस में बैठक करायी।

रहबर आबदीन ने बताया कि दोनों गुटों का नेतृत्व कर रहे प्रवीण कुमार प्राणवीर और राजेश कुमार के बीच सहमति बनायी गई। उसके बाद दोनों की राय से पटना की एक टीम चुनी गई। इसमें 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य है पटना में क्रिकेट का माहौल बेहतर बनाना। इसी के तहत पीडीसीए ने क्रिकेट लीग की शानदार शुरुआत की। इस बार लीग में प्राइज मनी भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह पर राजनीति में क्रिकेटरों का भविष्य नहीं बर्बाद होने दिया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights