Monday, February 23, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट Anushka Sharma का MS Dhoni और Virat Kohli के लिए इमोशनल लेटर

Anushka Sharma का MS Dhoni और Virat Kohli के लिए इमोशनल लेटर

by Khel Dhaba
0 comment

विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल लेटर शेयर किया है। इसमें उन्होंने विराट की कप्तानी के साथ-साथ महेंद्र सिंह धौनी का भी जिक्र किया है।

अनुष्का ने इस लेटर में दाढ़ी सफेद होने वाला एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब विराट को धौनी के संन्यास के बाद कप्तान बनाया जा रहा था तब क्या बातचीत हुई थी।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए लेटर में लिखा, ”मुझे 2014 का वह दिन याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है क्योंकि एमएस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था।”

उन्होंने धौनी का जिक्र करते हुए लिखा, ”मुझे याद है एमएस, आप और मैं उस दिन बाद में चैट कर रहे थे और उन्होंने मजाक में कहा था कि आपकी दाढ़ी कितनी जल्दी ग्रे होने लगी है।

हम सभी इस पर खूब हंसे थे। उस दिन के बाद से, मैंने आपकी दाढ़ी को ग्रे होने के अलावा और भी बहुत कुछ देखा है। मैंने आपके अंदर बहुत ज्यादा ग्रोथ देखी है। और हां, मुझे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपकी ग्रोथ पर और आपके नेतृत्व में टीम की क्या उपलब्धियां हैं, इस पर बहुत गर्व है, लेकिन आपने अपने अंदर जो ग्रोथ हासिल की है, उस पर मुझे अधिक गर्व है।”

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights