Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारअन्य नवगछिया व वैशाली को राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन का खिताब

नवगछिया व वैशाली को राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा महंथ युगल नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय शम्भुआर मधुबनी में खेली जा रही 28वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गत वर्ष के विजेता नवगछिया ने बेगूसराय को 35-33,35-14 से जबकि बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में भी गत विजेता वैशाली ने गत वर्ष की उपविजेता बेगूसराय को 35-15,35-28 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।

बालक वर्ग में पूर्वी चम्पारण व सिवान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि बालिका वर्ग में सिवान व दरभंगा को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।बालक वर्ग में चैंपियनशिप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार नवगछिया के सूरज व बेगूसराय के छोटू को एवं बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वैशाली की मुस्कान कुमारी व बेगूसराय की पूनम को दिया गया।

इससे पूर्व खेले गये बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में नवगछिया ने पूर्वी चम्पारण को 35-24,35-24 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय ने सिवान को 36-34,35-28 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायें जबकि बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वैशाली ने सिवान को 35-25,35-20 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में बेगुसराय ने दरभंगा को 35-23,35-33 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाये। 
       
समापन समारोह सह फाइनल मैच का उदधाटन व विजयी टीमों के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने किया। वहीं मंत्री एवं अतिथीयों का मिथिला पेंटिग व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संरक्षक प्रवीण कुमार ठाकुर एवं सचिव संतोष कुमार शर्मा ने संयुक्त रुप से किया।
समारोह की अध्यक्षता बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया। इस मौके पर मुखिया राजेश कुमार मिश्र क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री अमित कुमार ठाकुर मधुबनी जिला खादी ग्रामोद्योग संघ के मंत्री सरला देवी अंजीत चौधरी प्रो संजीव झा,संजय चौधरी बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष रामा शंकर चौधरी,संजय वर्मा,मन्नू झा,विपुल तिवारी,संतोष झा,दिलीप सिंह,सुधीर झा,राकेश तिवारी सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights