Friday, February 27, 2026
Home Slider पटना का DMS क्रिकेट एकेडमी हुआ ग्लोबल

पटना का DMS क्रिकेट एकेडमी हुआ ग्लोबल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ के जॉनीपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस डीएमएस क्रिकेट एकेडमी का अपना ग्राउंड हो गया है। इस ग्राउंड का पिछले दिनों इंडियन मीडिया जर्नलिस्ट यूनियन के बिहार अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गौतम ने की। यह ग्राउंड इसी इलाके साबरचक में स्थित है। उदघाटन के अवसर डीएमएस के तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी, स्थानीय मुखिया अर्चना देवी, रवि कुमार, अशोक राय उपस्थित थे।

उद्घाटन के मौके पर ज्ञानेश्वर गौतम ने कहा कि डी एम एस एकेडमी जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट के विकास के लिए कार्य कर रही है, वो बिहार क्रिकेट के विकास मे सहायक होगा।

डीएमएस के तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी ने कहा कि एकेडमी का नाम बदल कर अब डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी हो गया है। उन्होंने अपने एकेडमी के बारे में बताया कि दो सीमेंटेड विकेट है। साथ ही चार टर्फ विकेट है जिसमें एस्टो टर्फ विकेट भी है। बालिंग मशीन और वीडियो एनालिस्ट की सुविधा प्रदान भी है।

उन्होंने बताया कि एकेडमी में फिटनेस प्रोग्राम, होस्टल की सुविधा, वन टू वन प्रैक्टिस की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही समय-समय पर खिलाड़ियों को देश और विदेश में विदेशों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। समय समय पर इंटरनेशनल प्लेयर और प्रशिक्षक एकेडमी में विजिट करते हैं। एक ग्राउंड की कमी थी वह भी पूरी हो गई।

डीएमएस के तकनीकी निदेशक विश्वजीत मुखर्जी ने कहा कि इस ग्राउंड से पटना के क्रिकेटरों के लिए मैच खेलने की समस्या दूर होगी।

कोई भी व्यक्ति इस ग्राउंड को बुक करा सकता है। ग्राउंड बुक कराने के लिए उन्हें डीएमएस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी में संपर्क करना होगा। विशेष जानकारी के लिए आप इन मोबाइल नंबरों पर कॉल 6204608062/ 9155973662/ 9831258606 कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights