Tuesday, March 3, 2026
Home Slider बिहार सबजूनियर कबड्डी : पटना, बेगूसराय, लखीसराय & भोजपुर दोनों वर्गों के क्वार्टरफाइनल में

बिहार सबजूनियर कबड्डी : पटना, बेगूसराय, लखीसराय & भोजपुर दोनों वर्गों के क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आरा (भोजपुर) के रमना मैदान पर चल रही 20वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में जीत हासिल कर पटना, लखीसराय, बेगूसराय और भोजपुर की टीमों ने दोनों वर्ग के क्वार्टफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

बालक वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पटना का मुकाबला लखीसराय, सीवान का मुकाबला बक्सर, बेगूसराय की भिड़ंत भोजपुर और गया का मुकाबला मुंगेर से होगा। बालिका वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पटना का मुकाबला लखीसराय से मधेपुरा का भोजपुर से, बेगूसराय का सीतामढ़ी से वहीं जमुई का मुकाबला नवादा होगा।

बालिका वर्ग : मधेपुरा ने दरभंगा को 51-09, सीतामढ़ी ने भागलपुर को 30-25,भोजपुर ने सारण को 48-41, नवादा ने बक्सर को 44- 09,लखीसराय ने दरभंगा को 35-07,पटना ने गया को 27-04,बेगूसराय ने दरभंगा को35-07, लखीसराय ने बक्सर को 16-05, भोजपुर ने सीतामढ़ी 37-31,जमुई ने गया को 33-07, नवादा ने कटिहार को 41-10 से हराया।

बालक वर्ग : सीतामढ़ी ने दरभंगा को 42-14, बक्सर ने भोजपुर को 49-33, लखीसराय ने नालंदा को 42-24, मुंगेर ने औरंगाबाद को 52-48, पटना ने सहरसा को 42-09, गया ने भागलपुर को 44-22, बेगूसराय ने सीवान को 47- 31, सुपौल  ने जमुई को 32-20, नालंदा ने मुज्जफरपुर को 38- 32, बक्सर ने सीतामढ़ी को 33-24, गया ने सहरसा को 20-10,  पटना ने भागलपुर को 37- 10, सीवान ने जमुई को 35-05,बेगूसराय ने सुपौल को 32-08, औरंगाबाद ने नालंदा को 15-10 ,लखीसराय ने मुजफ्फरपुर को  63-19, भागलपुर ने सहरसा को 13-07, बक्सर ने दरभंगा को 46-22, मुंगेर ने मुज्जफरपुर को 34-16, लखीसराय ने औरंगाबाद को 42-24 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights