Monday, March 2, 2026
Home Slider DLCL का अंडर 14, 16 व 19 का ट्रायल मोइनुल हक स्टेडियम में चार दिसंबर को

DLCL का अंडर 14, 16 व 19 का ट्रायल मोइनुल हक स्टेडियम में चार दिसंबर को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बिहार के खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्शिप मिले इसके लिए खेल मंत्रालय बिहार सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था एचआरडीओ के सौजन्य से डीएलसीएल के द्वारा विंटर स्पॉन्सर्शिप क्रिकेट ट्रायल का आयोजन पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर स्थित स्टेट कोचिंग सेंटर में 4 दिसम्बर 2021 को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इस लीग के लिए देश के कोने कोने से प्रतिभावान खिलाड़ी ट्रायल देने आते हैं। अब तक डीएलसीएल ने यू॰पी॰, बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान समेत अन्य राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्शिप दिया है। इस ट्रायल के लिए www.dlcl.in पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस लीग की विशेषता है कि उम्दा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को हिमाचल क्रिकेट एडवेंचर टूर के साथ साथ स्पॉन्सर्शिप भी दिए जाते हैं तथा सभी मेन ऑफ़ दि मैच बनने वाले खिलाड़ियों एवं उनके कोच को नक़द इनाम भी दिया जाता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights