Tuesday, February 24, 2026
Home Slider एफसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : येलो इलेवन 32 रनों से जीता

एफसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : येलो इलेवन 32 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। ए.एफ स्पोर्ट्स एंण्ड ऑल क्रिकेट प्लेयर्स और भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सोमवार को एफ.सी.एल. क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 के दूसरे लीग मुकाबले में येलो इलेवन ने रेड इलेवन को 32 रनों से पराजित कर दिया।

मैच का टॉस येलो इलेवन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 29.1 ओवर में 144 रनों पर ऑल आउट हो गई। येलो इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में कृष्णा और मो. हुसैन ने क्रमशः 24-24 रन बनाए। विष्णु ने 23 रनों का योगदान दिया।

रेड इलेवन की ओर से गेंदबाजी में विवेकानंद ने 4 महत्वपूर्ण विकेट लिये। मो. सिद्धकी ने 2 विकेट, मो. अरशद, विवेक, सचिन भारद्वाज ने क्रमश: एक-एक विकेट झटका।

145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड इलेवन की टीम 28 ओवर में 112 रनों पर ऑल आउट हो गई। रेड इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में मो. फैजान ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। येलो इलेवन की ओर से गौरव ने 3 विकेट, मो. मेहताब मेहंदी, संजय व विष्णु ने क्रमशः से दो-दो विकेट लिये।

येलो इलेवन टीम के गौरव मानस को तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव मो. फारूक आजम ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे से ब्लू इलेवन और यलो इलेवन के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीम के खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रिपोर्टिंग करना है। निर्णायक की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर अभय कुमार व धर्मजय ने निभाई। स्कोरर शुभम थे। मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights