पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर के द्वारा अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए सेलेक्शन ट्रायल आगामी 26 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा। इस बात की जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने दी है। उन्होंने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल मनोज जी के कैंप ,मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में किया जाएगा। पीडीसीए से रजिस्टर्ड खिलाड़ी जो इस ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं वे अपना आधार कार्ड, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ निशांत मोहन को 26 अक्टूबर 2021 प्रातः 8:30 बजे रिपोर्ट करेंगे।

