Tuesday, February 24, 2026
Home Slider पटना में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

पटना में राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। शनिवार को राजधानी के बी पी सिन्हा फिजिकल कॉलेज इंडोर स्टेडियम, राजेन्द्र नगर, पटना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ।

बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सबों का स्वागत बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव रमा शंकर प्रसाद ने बुके, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने खेल के प्रोत्साहन एवं विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करने की बात कही।

इस मौके पर बिहार कबडडी संघ के सचिव कुमार विजय, साइक्लिंग संघ के सचिव कौशल किशोर, बास्केटबॉल संघ के सचिव सुशील कुमार, मधु शर्मा, अजय नारायण शर्मा, रूपक कुमार सभी जिला तलवारबाजी संघ के सचिव एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights